गांवसे ससुराल जाने की बात कह निकली विवाहिता तीन दिन बाद भी नही पहुची ससुराल। बहन की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जाफरगंज फतेहपुर। थाना क्षेत्र के समसपुर गाँव निवासी रामरती पुत्री रामाधार ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि माता पिता की मृत्यु हो गयी है । भाई पूना मे रहकर नौकरी करता है खेतो की देखभाल के लिए विवाहित बहन सुमन घर मे रहती थी । गुरुवार को बकेवर थाने के गाँव मथुरापुर जाने की बात कह कर घर से निकली थी । लेकिन दो दिन बाद फोन किया तो मोबाइल बंद बता रहा था । जानकारी करने पर पता चला ससुराल पहुची ही नही। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि बहन की तहरीर पर गुमशुदगी की दर्ज की गई है।