अयोध्या।(अमिताभ श्रीवास्तव)
समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने दर्शननगर वार्ड में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन तथा विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव तथा संचालन महानगर सचिव जगन्नाथ यादव ने तथा संयोजन सिकंदर चौधरी,राजबली यादव, रत्नेश जायसवाल,जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने किया।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने पीडीए समाज के लोगों से कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में संविधान को खत्म करने के लिए संविधान विरोधी काम किए जा रहे हैं।प्रदेश में भाजपा सरकार नौजवानों,किसानो और व्यापारियों के लिए कोई काम नहीं कर रही हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रदेश में अमन,चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए एकजुट होकर आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया।महानगर अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रदेश में नौकरशाही हावी है।पूरे प्रदेश में युवा बेरोजगार है।प्रदेश सरकार का दस हजार से ज्यादा प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला गरीब बच्चों के भविष्य को तबाह करने वाला है। भाजपा अपने प्रचार में अरबों रुपया खर्च कर रही है लेकिन सरकार के पास स्कूलों के लिए पैसा नहीं है।उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करना भाजपा की साजिश का हिस्सा है।उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार गरीबों और युवाओं के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है।प्रदेश में सरकारी विभाग को कौड़ियों के भाव में प्राइवेट सेक्टर को बेचा जा रहा है।प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट में बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राम अचल यादव,प्रवीण राठौर,जिला उपाध्यक्ष आरौनी पासवान, महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल,पार्षद राम भवन यादव,विनय यादव,संजय चौधरी,अजय यादव,सुनील चौधरी,बाबूराम गौड़,मुलायम यूथ महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव,पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, दूधनाथ यादव,पंकज शर्मा, ऋतुराज सिंह,रामचंद्र यादव, मुकेश यादव,नीरज यादव, पंकज शर्मा,सुभाष पासी,अजय रावत व धीरज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





