सांसद धर्मेंद्र यादव का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत। -जातिगत जनगणना का ऐलान पीडीए की एकजुटता की जीत- सांसद धर्मेंद्र यादव।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमिताभ श्रीवास्तव।
अयोध्या।

रविवार को आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का अयोध्या एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान सांसद श्री यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी के साथ साथ पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करना चाहिए।जातीय जनगणना पर श्री यादव ने कहा कि पीडीए और पार्टी की जो एकता है अखिलेश यादव का जो शानदार नेतृत्व है जिस नेतृत्व पर पार्टी के लोगों को भरोसा है उसके दबाव में आकर केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा की है।इस घोषणा का हम समर्थन करते हैं।उम्मीद करते हैं जातीय जनगणना में हेरा फेरी नहीं होगी।किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने पर सांसद श्री यादव ने कहा कि राकेश टिकैत की ही नहीं पूरे किसान परिवार का अपमान हुआ है,जहां बीजेपी वाले पगड़ी उछाल रहे हैं,वहीं सपा के लोग जाकर पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान करने का भी काम कर रहे हैं।वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सांसद श्री यादव ने कहा की यह केंद्र सरकार की तानाशाही है,षड्यंत्र का एक और हिस्सा है,ये पूरी तरह से गैर संवैधानिक है।सांसद श्री यादव के साथ अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे।सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि सांसद श्री यादव अमेठी जनपद में एक सपा नेता के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। अयोध्या एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री श्री पांडेय व जिलाध्यक्ष श्री यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह (अनूप) ओ.पी पासवान,हरिशंकर यादव जिला पंचायत सदस्य,मुकेश यादव,कुंवर बहादुर सिंह, सीताराम यादव,ननकन यादव,वीरेंद्र यादव,राकेश चौरसिया,विजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।