IOC अध्यक्ष थॉमस बाक बोले, कोरोना संक्रमण मामलों के बावजूद ओलंपिक गेम्स सुरक्षित हैं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने केवल जुलाई महीने में ही ओलंपिक खेलों से संबंधित विदेशी एथलीटों के बीच कोरोना संक्रमण के 15 मामले सामने आने के बाद शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए कोरोना विरोधी उपायों पर बढ़ती चिंता को खत्म करने की कोशिश की है। बाक ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ‘एक जुलाई से शुक्रवार तक लगभग 15 हजार एथलीट, अधिकारी और ओलंपिक और पैरालंपिक से संबंधित अन्य लोग टोक्यो पहुंचे हैं। इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें केवल 15 ही संक्रमित पाए गए हैं। यह बहुत कम दर है, यह लगभग 0.1 प्रतिशत है। संक्रमित लोगों को तुरंत आईसोलेट कर दिया गया था, इसलिए वे अन्य प्रतिभागियों और जापान के लोगों के लिए कोई जोखिम पैदा नहीं करेंगे।’

टोक्यो ओलंपिक 2020: अमेरिकी एथलीट पॉल चेलिमो ने गेम्स विलेज में लगे बेड का उड़ाया मजाक, शेयर किए कई सारे Memes

बाक ने खेलों के सुरक्षित होने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘इससे पता चलता है कि कोरोना विरोधी उपाय न केवल लागू हैं, बल्कि यह काम कर रहे हैं और इन्हें लागू रखा जाएगा।’ उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोक्यो खेलों 2020 के सीईओ तोशीरो मुटो ने पुष्टि की है कि टोक्यो 2020 के एथलीट स्थल पर कोरोना संक्रमण का पहला सामने आया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित शख्स हवाई अड्डे पर किए गए टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था, लेकिन शुक्रवार को एथलीट स्थल पर हुए टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल वह एक होटल में आईसोलेशन में है।

Tokyo Olympics 2020: भारतीय एथलीटों का पहला दल टोक्यो के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

वहीं कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए खेलों के आयोजकों ने आठ जुलाई को घोषणा की थी कि किसी भी दर्शक को टोक्यो और आसपास के तीन प्रांतों में स्थित एथलीट स्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना महामारी की स्थिति बिगड़ने के कारण एक और आपातकाल लगाया गया है। फुकुशिमा प्रांतीय सरकार की ओर से दो दिन बाद अजुमा बेसबॉल स्टेडियम के लिए भी इसी तरह का निर्णय लिया गया था।

Source link