Search
Close this search box.

Gorakhpur: ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाईपास तक 6 लेन फ्लाईओवर निर्माण शुरू, 3 वर्षों में होगा पूरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर: ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाईपास तक सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 429 करोड़ के लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण के लिए 3 वर्षों का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों की मानें तो 3 वर्षों के बाद ये फ्लाईओवर आम जनता के उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। अच्छी सड़क से कनेक्टिविटी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ विकास कार्यों के लिए आधारभूत ढांचा भी सुदृढ़ होता है। इसी के मद्देनजरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह-जनपद गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर देवरिया बाईपास तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि 2.6 किमी लम्बे इस फ्लाईओवर को 96 पिलर पर खड़ा किया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GIDA) के देख-रेख में बन रहे इस फ्लाईओवर की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे, इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ब्रिज कॉर्पोरेशन ने इसके लिए आधुनिकतम मशीनों से गड्ढों की खुदाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य में लगभग 429 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण को अगले 3 वर्षों में पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

ब्रिज कॉर्पोरेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर (CPO) ए.के. सिंह ने बताया कि शहर के नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। इस फ्लाईओवर को भी 3 वर्ष में पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।