रामपुर के टांडा बिधुत उपकेंद्र के अंतर्रगत्त आने बली 11 हज़ार की बिधुत लाइन जो टांडा से अजीतपुर निकट गुरु कृपा क्रशर तक जा रही है, यह विधुत लाइन गुरु कृपा नाम से है, जो पीछे पानी आने के कारण टूट गई थी, यह लाइन पीछे लगभग पूरे डेढ़ महीने से बंद है,जिसको लेकर क्रशर स्वामी लगातार जेई और एसडीओ से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन एसडीओ और जेई लगातार टालमटोल करते हुए नजर आ रहे है, आखिर एसडीओ और जेई इसको ठीक करने में क्यों देरी कर रहे हैं , देरी के कारण में एसडीओ और जेई एक निश्चित जबाब नहीं दे पा रहे हैं, जिसको लेकर आज ख़ुद क्रशर स्वामियों ने अधिशासी अभियंता श्री शैलेंद्र कुमार रामपुर से बात की जिस पर अधिशासी अभियंता ने तत्काल ही लाइन शुरू करने का आदेश एसडीओ और जेई को दिया ,और क्रशर संचालकों के साथ वार्ता कर जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.
रामपुर से बुरो रिपोर्ट इस्तेकर अली .




