परिंदों के अण्डे भी नहीं छोड़ रहे -जौहरा बाई तालाब पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कोटा । मनुष्य की भूख नहीं मिट रही है और वह आने वाले प्रवासी पक्षियों के अंडों की भी चोरी करने लगे हैं।

रविवार को नांता रोड स्थित सगस धाम के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के जोहराबाई तालाब पर भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक निधि इंटक ने पक्षी दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया सागर धाम पर रहने वाले समाजसेवी सेवा निवृत्त वनपाल कन्हैयालाल केवट ने बताया कि इस बार परिंदों की संख्या काम रही है इसका जो भी कारण रहे हो लेकिन एक कारण प्रमुख है कि तालाब के परिंदे जो टीलों पर अंडे देते हैं कुछ और सामाजिक तत्व वहां पहुंचकर अंडों को चुरा कर ले जाते हैं, इससे परिंदों के स्वतंत्र विचरण में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इंटेक के वरिष्ठ सदस्य ए एच जैदी एवं अनिल शर्मा ने बताया कि इस संस्था इस तरह तालाब के पुनरुद्धार का प्रयास कर रही है वन विभाग में भी यहां पर बोर्ड लगा दिया है लेकिन प्रभावी गश्त के अभाव में इस तरह की वारदातें हो रही है जो जलाशयों के लिए ठीक नहीं है।

पक्षी दर्शन कार्यक्रम में इंटेक्स सदस्यों ने गलत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पशुओं की कमी महसूस की तो 1500 से 2000 किस संख्या में पक्षी अभी भी मौजूद हैं इनमें से

स्थानीय और प्रवासी पक्षी सुर्खाब, पिनटेल,जांघील, लेजर विसलिंग टील, स्पोटबिल, ओपन बिल स्टॉर्क, प्रमुख हैं।

इंटक के वरिष्ठ सदस्य एवं प्राकृतिक विरासत प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि इस प्राचीन विरासत को संभालने की आवश्यकता है पूर्व में या थर्मल की राख बम भर करती थी लेकिन अब थर्मल की रात नहीं भारती इंटक ने इस तालाब के पुनरुद्धार का काम हाथ में लिया है। जल संसाधन विभाग ने इसे अपनी कार्य योजना में शामिल किया है। अधीक्षण अभियंता आरके जैमिनी भी इंटेक के निमंत्रण पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग इसको बहाल करने में हर संभव मदद करेगा।वन विभाग के बुद्धा राम जाट एवं अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वन विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है कि यहां पर वन्य जीवों का संरक्षण हो। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद की गशत की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख आर्किटेक्ट गौरव चौरसिया,ज्योति सक्सेना,सोनू मीणा, अमित कुमार,लोकेश केवट आदि ने विचार विमर्श किया।

•भरत सिंह को श्रद्धांजलि

इंटेक सदस्यों ने पूर्व मंत्री एवं इंटेक के वरिष्ठ सदस्य भरत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।