स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे
——————————————————

बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में 100 छात्र /छात्राओं को वितरण किए गए स्मार्टफोन

संवाददाता -श्याम जी तिवारी

 

पनवाड़ी, महोबा।शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने के लिए बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में प्रथम चरण में 100 छात्र एवं छात्राओं को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश अनुरागी एवं भाजपा के पदाधिकारी श्रीप्रकाश मिश्रा,नीरज द्विवेदी के द्वारा वितरण करवाए गए स्मार्टफोन पाकर छात्र एवं छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
स्मार्टफोन वितरण समारोह के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की शिक्षिका पूनम गंगेले द्वारा सरस्वती वंदना कर स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सर्व प्थम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा अभिषेक सोनी,आलोक यादव, संजय चंसौरिया,इसी क्रम में बीए फाइनल के एक सैकड़ा छात्र एवं छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। इस मौके पर विद्यालय के उपप्राचार्य आफताब सिद्दीकी ने छात्र -छात्रों को संबोधित कर कहा कि स्मार्टफोन शिक्षा ग्रहण करने के लिए शासन द्वारा आप लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आप लोग इससे ऑनलाइन क्लास पढ़ सकते हैं। आए हुए अतिथियों से विद्यालय में लाइब्रेरी की कमी को बताया गया कि छात्रों को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लाइब्रेरी का सहयोग मिल जाये तो छात्रों का भविष्य और उज्जवल बन सकता है इसी क्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश अनुरागी ने छात्रों को सम्बोधन कर अपने विचार व्यक्त कर कहा कि मेरी निधि में अगर कोई प्रावधान विद्यालय में खर्च करने के लिए होगा तो निश्चित ही में अपनी निधि से 10 लाख रुपए तक का कार्य कराने का आश्वासन देता हूं उन्होंने कहा कि मेरी निधि में प्रावधान न हुआ तब मैं प्रयास कर सांसद,विधायक, एवं एमएलसी तीनों निधि में से खर्च कराकर कार्य को पूर्ण कराउंगा इस मौके पर विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथियों का फूल मालाएं डालकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ बंशीधर शास्त्री, उपप्राचार्य आफ़ताब सिद्दीकी,मनोज बाबू, पुष्पेन्द्र कुमार, सुनील कुमार,देवसिह,प्रीति सक्सैना, सफ़ीना,कु पूनम, राजेंद्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *