“रोटी बैंक पटना” द्वारा जन्मदिन के उत्सव पर रोड पर जीवन यापन कर रहे सैकड़ों भूखे को वितरण किया गया भोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वधान में चलाई जा रही “रोटी बैंक पटना” द्वारा जन्मदिन के उत्सव पर रोड पर जीवन यापन कर रहे सैकड़ों भूखे को वितरण किया गया भोजन।

 

जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वधान में चलाई जा रही सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना, सक्रिय सदस्यों द्वारा छपरा के रहने वाले पटना ब्रांच एचडीएफसी बैंक में कार्यरत रवि उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों असहाय जरूरतमंद लोगों को भोजन देने का कार्य किया। रोटी बैंक के सभी सक्रिय सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए। उनकी शुभ कार्यों में सहयोग जताई। गांधी मैदान के चारों तरफ घूम कर कोने कोने में असहाय पडे जरूरतमंदों तक पूछ पूछ कर भोजन देने का कार्य किया। कार्यक्रम के संचालक समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा आज भी संस्कारिक परिवार में अपनी शुभ कार्य में जरूरतमंदों तक सेवा देने का कार्य जारी रहता है। यह उपाध्याय ने साबित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि उपाध्याय ने कहा कि धन्यवाद देता हूं समाजसेवी योगीराज आर्यन भैया जी को जो अपनी सेवा कार्यक्रम में हमें उपस्थित होने का मौका प्रदान किए ,लोग अपने पार्टी में कई हजार बेवजह खर्च कर देते हैं मुझे जरूरतमंदों का सेवा कर सुकून मिला।वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय कुमार ने अपने सहभागिता, श्रम सेवा के साथ-साथ कहा कि मैं भी इस मुहिम में युवा अपने साथियों को जागरूकता और जोड़ने का कार्य करूंगा। इस मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, कौशल कुमार ,जितेंद्र कुमार, सुनील पांडे कई युवा साथी मुझे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *