राष्ट्रीय सेवा योजना, जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भानुप्रतापपुर :- से अजीत कुमार मण्डावी कि खास रिपोर्ट

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगांव में

राष्ट्रीय सेवा योजना, जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

जिसमें शुभारंभ प्राचार्य जी आर नायक
ने रैली का शुभारंभ किया।
रैली आवासपारा होते हुए ग्राम के समस्त गली मोहल्ले में स्लोगन के माध्यम से एवं ग्राम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तथा गली मोहल्ले में माताओं को 27/02/2022 रविवार को सुबह आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, में जाकर दो बूंद जिंदगी के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया

जिसमें रैली का नेतृत्व करते हुए रेडक्रास प्रभारी खेमलाल कटेन्द्र , कार्यक्रम अधिकारी हरीश पाण्डेय ने
पल्स पोलियो के महत्व को सारगर्भित शब्दों में ग्रामीण जनों को समझाते हुए कहा दो बूंद अगर सही समय और सही खुराक शिशु अवस्था में ही या बाल्यावस्था में ही बच्चों को पल्स पोलियो के 2 खुराक अगर मिल जाती है। तो उनके शारीरिक अक्षमताओं को दूर करने में महती भूमिका होगी किंतु किसी कारणवश किसी शिशु को यह खुराक नहीं मिल पाती है।
तो उसका दुष्परिणाम यह होगा की बच्चे की शारीरिक विकास में अपंगता, कमजोरी, आदि या विकलांगता, का स्वरूप धारण कर लेती है । जो मरणोपरांत तक विभिन्न कठिनाइयों से बालक जीवन व्यतीत करता है। अतः ऐसी नौबत ना आए इसलिए मात्र दो खुराक लेकर जीवन को खुशी में और आनंद में व्यतीत करने का प्रयास करें और साथ ही कहा अपने परिवार एवं पड़ोसियों को भी पल्स पोलियो की खुराक को पीने के लिए प्रेरित करें यही सही मायने में मानवता और समाज की सेवा होगी आदि महत्व को ग्रामीण जनों को बताया

रैली में संकुल समन्वयक द्वारिका निषाद, सहायक शिक्षक विजेंद्र बंजारे आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *