नयावास गाँव में स्थित एक अस्पताल व परचून दुकान में हुई चोरी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नयावास गाँव में स्थित एक अस्पताल व परचून दुकान में हुई चोरी

 

 

अज्ञात चोरों ने अस्पताल में चोरी की घटना को दिया अंजाम, कैमरे में कैद हुई लाइव चोरी की घटना

डिबाई/दानपुर:- दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव नयावास कुतुबपुर के डिबाई दोराहा से अनूपशहर रोड पर स्थित आरसी सर्जिकल सेंटर एंड नर्सिंग होम पर रात्रि में दो अज्ञात चोर अस्पताल पर आए और एक देखरेख करने पर लगा रहा और दूसरा अस्पताल के दरवाजे में लगे बोर्ड को हटाकर अंदर घुसा और अंदर घुसने के बाद केबिन में काउंटर को खंगालना शुरू कर दिया जिसमें लगभग ₹14000 निकाल लिए और बाहर बने रिसेप्शन के काउंटर को भी खंगालना शुरू कर दिया काउंटर में रखे लगभग 2500 रूपये व अन्य सामान निकाल ले गए अस्पताल स्टाफ ने जब खटपट की आवाज सुनकर जब जगकर देखा तो जब तक चोर सामान लेकर भागने में सफल रहे, आरसी सर्जिकल सेंटर एंड नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है अस्पताल संचालक ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद कई बार डायल 112 लगाया लेकिन नहीं लगा जिसके बाद दौलतपुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई चौकी प्रभारी को लिखित में तहरीर दे दी गई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है, वही मौके पर चौकी इंचार्ज संदीप तोमर ने पहुंच कर सीसीटीवी फोटोस को खंगाल कर जांच शुरू कर दी है

परचून की दुकान पर भी चोरों ने गले पर किया हाथ साफ

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के नयावास कुतुबपुर रोड पर स्थित परचून की दुकान पर भी उसी रात्रि को दूसरी चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था दुकान से गल्ले में रखी नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए हैं जब इसकी जानकारी दुकान मालिक से ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारी दुकान से गले में रखें दो से तीन हजार रुपए की नगदी व अन्य सामान को चोर चुरा ले गए हैं क्षेत्र में दोनों घटना से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *