कावड़ यात्रा: आज रद्द, 7 मार्च को लगेगी गुलावठी में पशु पैठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कावड़ यात्रा: आज रद्द, 7 मार्च को लगेगी गुलावठी में पशु पैठ

 

गंगाजल लेकर कांवड़िए लौटने शुरू, एक मार्च को होगा जलाभिषेक

 

सज गए शिवालय, तैयारियां चाक-चौबंद, प्रशासन भी अलर्ट

 

 

गुलावठी/बुलन्दशहर । महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे लौटकर जनपद में आना शुरू हो गए हैं। महाशिवरात्रि के दिन एक मार्च को सभी शिवालयों में एक साथ धूमधाम से जलाभिषेक किया जाएगा। जनपद के सभी शिवालयों को सजाकर तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई हैं। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि नगर में लगने वाली पशु पैंठ कावड़ यात्रा के कारण आज रद्द रहेगी। जिला प्रशासन के आदेश के बाद अगले सोमवार यानि 7 मार्च को पुनः लग सकेगी। रविवार को कावड़ियों का बेड़ा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जाता हुआ गुलावठी पहुंचा। जहां शिव की मस्ती में झूमते हुए सभी कावड़िये बोल-बम-बम के उद्घोष के साथ अपने गंतव्य को रवाना हुए। गत वर्ष की भांति अबकी बार कांवड़ियों की संख्या में तो इजाफा हुआ है। लेकिन कांवड़ियों की सेवा में लगाए जाने वाले शिविरों में भारी कमी आई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *