ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, फूटा अट्टा के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, फूटा अट्टा के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला शव

गांव मोहाना का निवासी था मृतक गुलाब सिंह, परिजनों में मचा कोहराम

गुलावठी/बुलन्दशहर । अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में फूटा-अट्टा स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। जिसके बाद शव की पहचान मृतक के पुत्र अमित ने अपने पिता गुलाब सिंह पुत्र मनवीर सिंह, जाटव (उम्र- 50 वर्ष) निवासी गांव मोहाना थाना गुलावठी के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतक गुलब सिंह अपने गांव मोहाना में ही परचून की दुकान करता था। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। स्वजनों के मुताबिक घटना के दिन उसकी किसी से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। थोड़ी देर पहले ही वह घर से आया था। मृतक के 2 पुत्र व 3 पुत्री हैं। अभी बड़ी बेटी की ही शादी हुई है। गुलावठी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *