अवैध कब्जे की जमीन को पुलिस बल लेकर राजस्व विभाग ने कराया खाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रिपोर्टर–:: राजा बाबू गोस्वामी

मिहींपुरवा/बहराइच-

तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायबोझा में आधा दर्जन दबंगों के चंगुल से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल लेकर खाली कराया। समाधान दिवस पर रायबोझा के ग्रामीणों ने
अवैध कब्जे के सन्दर्भ में लिखित शिकायत उप जिलाधिकारी से किया था।
मामले को संज्ञान लेते हुए एसडीएम मोतीपुर ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से खाली करवाने के लिए थाना मोतीपुर से पुलिस बल सहित राजस्व की टीम मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व की टीम ने अवैध कब्जे से लगभग चार बीघा सरकारी जमीन को दबंगों से खाली कराया, लेकिन कोई भी कब्जे दार मौके पर विरोध करने नहीं आया ।
इस दौरान मौके पर राजस्व लेखपाल रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल श्रीराम कुशवाहा, कांस्टेबल वेद प्रकाश पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *