प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 75000 लाभार्थियों के पूर्ण आवासों की वर्चुअल चाभी सौंपकर गृह प्रवेश कराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वाराणसी::-

(अमन पुरी)

 

आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को ‘न्यू अर्बन इंडिया’ कॉन्क्लेव कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 75000 लाभार्थियों के पूर्ण आवासों की वर्चुअल चाभी सौंपकर गृह प्रवेश समपन्न हुआ। जिसमें वाराणसी के 1500 लाभार्थी सम्मिलित थे। जो बीएचयू के विज्ञान संकाय संकुल सभागार, रामनगर नगर पालिका एवं गंगापुर नगर पंचायत से वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण से जुड़े थे।
उक्त कार्यक्रम में नगर आयुक्त नगर निगम, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), परियोजना अधिकारी डूडा, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *