आदित्य मल्टीकाॅम पर पांच थानों में प्राथमिकी दर्ज 36 करोड़ रुपये के राजस्व चोरी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

पटना: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन कंपनी आदित्य मल्टीकाॅम पर बिहार के पांच थानों में 36 करोड़ रुपए के चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि बालू के अवैध खनन में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई में दो एसपी,चार डीएसपी, एसडीओ को निलंबित कर दिया था। बिहार सरकार का अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला पीला सोना के नाम से मशहूर सोन नदी के अवैध बालू खनन के खेल में 36 करोड़ 64 लाख 52 हजार के राजस्व चोरी के मामले में आदित्य मल्टीकाॅम कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बालू माफियाओं पर इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार आदित्य मल्टीकाॅम बालू के अवैध खनन और चोरी के मामले में जिले के विभिन्न थानों में खनन पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि कंपनी के मालिक और कर्मचारी पर खनन पदाधिकारी पंकज कुमार ने 43,34,858 सीएफटी बालू चोरी मामले में बारुण,बड़ेम ओपी,रिसियप,नबीनगर, ओबरा, दाउदनगर थाना में 14 करोड़ 77 हजार 821 बालू राजस्व की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसके पूर्व नवीनगर थाना में 43,39,838 सीएफटी बालू का अवैध खनन कर 22 करोड़ 63 लाख 85 हजार सरकारी राजस्व की चोरी की गई थी। औरंगाबाद जिले के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में आदित्य मल्टीकाॅम एवं कर्मचारियों पर राजस्व चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जायेगा।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *