Search
Close this search box.

भारत की झोली में आज तीन और पदक आने की उम्मीद, अदिति, बजरंग और नीरज मेडल के करीब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन शनिवार को एक नहीं बल्कि दो भारतीय एथलीट इतिहास रच सकते हैं क्योंकि गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। चोपड़ा पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अदिति का चौथे और अंतिम राउंड का मुकाबला जारी है। कुश्ती में बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आज अपना ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेंगे। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बजरंग रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरेंगे। 

LIVE UPDATES:

 

08:30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 14 होल पूरे होने के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। अंतिम राउंड में अभी चार होल और बाकी है, उसके बाद मेडल के विजेता का फैसला होगा। 

 

08:00 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुुंच गई हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। 

07: 45 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे राउंड में फिर से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। 11वें होल बोगी खेलने के कारण अदिति संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर खिसक गईं। एक समय वह मेडल की दौर से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से वापसी कर ली। 

07:33 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें होल पर पार से अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

07: 21 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

07: 12 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

 

06: 42 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से अब पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा के डबल बोगी के कारण अदिति न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

 

06: 20 AM: अदिति के टोक्यो में मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां भी उनके साथ है। अदिति इस बार अपनी मां के साथ टोक्यो में हैं। उनकी मां माहेश्वरी अशोक इस बार अपनी बेटी की कैडी बनकर गई हैं। वहीं, रियो ओलंपिक में उनके पिता अदिति के साथ थे, जो अपनी बेटी का बैग गोल्फ कोर्स में उठाया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मां इस भूमिका में हैं।

 

06: 15 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अदिति इस समय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है और वह एक बार फिर से सिल्वर मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। 

 

05: 50 AM: नंबर 2 पर रहते हुए चौथे राउंड की शुरुआत करने वाली भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपना पार 12 का स्कोर कायम कर रखी है और वह अभी भी ब्रॉन्ज मेडल पॉजिशन पर बनी हुई हैं। 

 

05: 30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिती तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा। 

 

 

Source link