बिहार —-
जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना के सहदनी गांव से एक भयावह घटना की जानकारी मिली है। यहां सड़क किनारे के एक घर में बेकाबू ट्रक के घूस जाने से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें 6 लोगों की मौका-ए-वारदात पर ही मृत्यु हो गई;जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
सभी घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां घायलों की चिकित्सा की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक का कहीं अता-पता नहीं है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है।वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं।मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा की घोषणा की गई है।
इस हादसे से अनियंत्रित ट्रक चालकों पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। एक तो कुछ ट्रक ड्राइवर पर नशे के हालत में ट्रक चलाने का आरोप लगता रहता है,दूसरा आएदिन इस तरह के हादसे होते रहने की सूचनाएं मिलती रहती है।
सबसे गंभीर बात यह होती है कि इस तरह की दुर्घटना करके आसानी से ट्रक ड्राइवर फरार हो जाता है।




