कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना बेहद अनिवार्य:- मुकुट बिहारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच

सहकारिता मन्त्री ने किया सीएचसी के कोविड चिकित्सालय का निरीक्षण

कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना बेहद अनिवार्य:- मुकुट बिहारी

सहकारिता मंत्री ने किया कोविड चाइल्ड किट का वितरण

रिपोर्ट राजा बाबू गोस्वामी

कैसरगंज (बहराइच) कैबिनेट मन्त्री (सहकारिता) मुकुट बिहारी वर्मा रविवार की सुबह सीएचसी कैसरगंज पहुंचे।वहां पहुंच कर उन्होंने चिकित्सालय के कोविड वार्ड के साथ साथ बच्चों के लिए बनाए गए विशेष वार्डो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ की जमीनी हकीकत को जाना। उन्होंने अधीक्षक डॉ0 एन0के0 सिंह को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बनाने के लिए निर्देशित किया।इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने बच्चो को वितरित की जाने वाली चाइल्ड कोविड किट का अवलोकन किया तथा बालरोग विशेषज्ञ डा0 बी0डी0वर्मा से दवाओ के बारे मे जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात कैबिनेट मन्त्री ने शशिसिंह,नीतूसिंह,सलका,माधुरी,ऊषा सिंह, तारा बेगम, फौजिया बेगम, याशमीन, मानो बेगम आदि आशा बहुओ को बच्चों को वितरित की जाने वाली कोविड-19 चाइल्ड किट का वितरण अपने हाथों से किया इस अवसर पर सहकारिता मन्त्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक है।तीसरी लहर के की संभावना को देखते हुए किसी प्रकार की कोताही न बरते। अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराये तथा मास्क जरूर पहने। उन्होने कोविड वैक्सीनेशन के बारे मे भी जानकारी ली। इस मौके पर तहसीलदार शिवप्रसाद, विधान सभा संयोजक गौरव वर्मा, डॉ0 बी0डी0 वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, विवेक सिंह डा0 जय प्रकाश वर्मा,डा0 तैय्यबा, बीपीएम आदित्य गुप्ता, नर्स मेन्टर सोनी वर्मा, बीसीपीएम रामप्रताप,सहित अन्य चिकित्सक अधिकारी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।*