SP Manifesto 2027: लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, युवाओं को रोजगार और शिक्षकों की भर्ती; जानें सपा के बड़े वादे

SP Manifesto 2027

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

SP Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और आजम खान की मौजूदगी में जारी किए गए। इस घोषणापत्र को ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए (PDA) का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने अपने इस घोषणापत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलावों की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारना, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। नीति के तहत 2030 तक 12वीं कक्षा तक 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

SP Manifesto 2027: जानिए घोषणापत्र की प्रमुख बातें

1. प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा

  • 2030 तक उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक 100 प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य।
  • KG से PG तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रस्ताव।
  • वर्ष 2017 से बंद पड़े 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक स्कूल दोबारा खोले जाएंगे।
  • हर गांव में मिडिल स्तर तक स्कूल चलाया जाएगा, भले ही वहां सिर्फ एक बच्चा पढ़ता हो।
  • सभी सरकारी स्कूलों में मेज, कुर्सी, पंखे, वॉटर कूलर, शौचालय, इंटरनेट और खेलकूद की सुविधाएं दी जाएंगी।
  • पहली कक्षा से अंग्रेजी और प्राथमिक स्तर से कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू होगी।
  • सभी जिलों में GIC और GGIC को उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा।
  • सभी जिलों में समाजवादी आवासीय मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
  • सरकारी स्कूलों में 24 घंटे बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
  • ग्रामीण निजी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू होगी।
  • प्राथमिक स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए जाएंगे।
  • निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में EWS वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। (SP Manifesto 2027)

2. शिक्षा बजट और नई शिक्षा व्यवस्था

  • शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाकर राज्य की GDP का करीब छह प्रतिशत करने का प्रस्ताव।
  • उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य।
  • माध्यमिक शिक्षा में नामांकन अनुपात 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य।
  • शिक्षा को नई तकनीक और रोजगार की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा।
  • बच्चों को स्थानीय भाषा और संस्कृति से जोड़ने के लिए पाठ्यक्रम में क्षेत्रीय भाषाएं शामिल होंगी।
  • सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य होगी।
  • प्रदेश में एक एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी।

3. व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास

  • सभी जिलों में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा संस्थान खोले जाएंगे।
  • सभी मंडलों में सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
  • सभी मंडलों में नर्सिंग और फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे।
  • छात्राओं सहित युवाओं के लिए तहसील स्तर पर कौशल विकास और रोजगार केंद्र स्थापित होंगे।
  • इन केंद्रों के माध्यम से हर साल पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य। (SP Manifesto 2027)

4. उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव

  • कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम उद्योगों और रोजगार की जरूरतों के अनुसार बदले जाएंगे।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को बिना गारंटी के रियायती शिक्षा ऋण देने के लिए राज्य शिक्षा कोष बनाया जाएगा।
  • कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा।
  • वरिष्ठ प्रोफेसरों को सरकारी और निजी संस्थानों के लिए शोध आधारित सलाह देने का अवसर मिलेगा।
  • लखनऊ विश्वविद्यालय को संस्कृति, विरासत और ललित कला की पढ़ाई का प्रमुख संस्थान बनाया जाएगा।
  • सभी तहसील मुख्यालयों में सरकारी डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पांच क्षेत्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।
  • HBTU, MMTU और UPTU को उत्कृष्ट तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • पीएचडी करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य अनुसंधान कोष बनाया जाएगा।
  • सभी 18 मंडलों में छात्राओं के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज खोले जाएंगे।
  • पिछड़े जिलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ग्रामीण कोचिंग हब बनाए जाएंगे।
  • 50 साल से अधिक पुराने स्कूलों और कॉलेजों की इमारतों के सुधार के लिए अनुदान दिया जाएगा।
  • निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की फीस पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। (SP Manifesto 2027)

5. छात्रों के लिए सुविधाएं

  • प्रदेश के छात्रों के लिए सुरक्षित और सुविधायुक्त छात्रावास बनाए जाएंगे।
  • राज्य परिवहन की बसों में छात्रों को मुफ्त यात्रा पास दिया जाएगा।
  • बड़े शहरों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचने के लिए विशेष बस सेवा शुरू होगी।
  • आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और स्कूल-कॉलेज से जुड़े दस्तावेजों की होम डिलीवरी की व्यवस्था होगी।

6. शिक्षकों की भर्ती और मानदेय

  • सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में सभी खाली पद एक साल के भीतर भरे जाएंगे।
  • कम समय के लिए संविदा पर होने वाली नियुक्तियां बंद करने का प्रस्ताव।
  • दूरदराज के ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाने वाले युवा शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय और सुरक्षा सुविधा मिलेगी।
  • सरकारी शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी जैसे गैर-शैक्षणिक कामों से मुक्त रखा जाएगा।
  • शिक्षा मित्रों की बहाली के लिए विशेष भर्ती और प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।
  • शिक्षा मित्रों की संख्या दोगुनी करने और उनके मानदेय में 5,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का प्रस्ताव।
  • तीन साल के भीतर शिक्षा मित्रों को नियमित सरकारी नौकरी देने के लिए नीति बनाई जाएगी।
  • वर्ष 2016 में शुरू हुई 32,022 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को नियमित किया जाएगा।
  • शिक्षा विभाग के प्रबंधन तंत्र को बेहतर और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए बदलाव किए जाएंगे।
  • BPEd और B.Ed पास अभ्यर्थियों, BTC पास बेरोजगारों, अनुदेशकों, गणित-विज्ञान शिक्षकों और उर्दू शिक्षकों के लिए विशेष वेतन पैकेज का प्रस्ताव।
  • 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों, रोजगार सेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मिड-डे मील रसोइयों के लिए भी विशेष वेतन पैकेज और शिकायत निवारण व्यवस्था बनाई जाएगी।
  • गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को हर महीने 5,000 रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। (SP Manifesto 2027)

7. डिजिटल शिक्षा और नई तकनीक

  • सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • स्कूलों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा शुरू होगी।
  • ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में मोबाइल डिजिटल और मल्टीमीडिया लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी।
  • 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप वितरण योजना दोबारा शुरू होगी।
  • स्कूलों और कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर कोडिंग के विशेष कोर्स शुरू किए जाएंगे।

8. गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए योजनाएं

  • शिक्षा के अधिकार (RTE) को पूरी तरह लागू करने का प्रस्ताव।
  • BPL परिवारों के बच्चों को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • मिड-डे मील योजना में सेंट्रलाइज्ड किचन और बेहतर भोजन वितरण व्यवस्था शुरू होगी।
  • बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • BPL परिवार में कमाने वाले अभिभावक की मृत्यु होने पर बच्चों को शिक्षा बीमा कवर देने का प्रस्ताव।
  • PDA और EWS वर्ग के बच्चों को आरक्षण देने वाले निजी संस्थानों में पढ़ने वाले PDA विद्यार्थियों की पूरी फीस और शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले BPL परिवारों के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • देश और विदेश के प्रतिष्ठित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने वाले मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति कोष बनाया जाएगा। (SP Manifesto 2027)
     

Leave a Comment