UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इटावा और बाराबंकी में दलितों के साथ हुई घटनाओं को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश के पीडीए पर तंज कसते हुए उसे ‘पीट देगा अहीर’ बताया।उन्होंने कहा कि अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की अफवाह भर से उनके लोग इस तरह व्यवहार कर रहे हैं जैसे उनकी सरकार आ गई हो। राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग’ से की। उन्होंने लिखा कि अखिलेश अभी सो रहे होंगे, लेकिन उनका पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ उनके मुख्यमंत्री बनने की अफवाह भर से सो नहीं रहा है।






One Response