आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में पार्टी कार्यालय की स्थापना, गोरखपुर-देवरिया बाईपास चौराहे का नामकरण महाराजा बिजली पासी जी के नाम पर किए जाने तथा ठेकेदारी व्यवस्था में दलित एवं कमजोर वर्गों को आरक्षण दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और इन पर सकारात्मक रुख दर्शाया। उन्होंने लखनऊ में शीघ्र ही पार्टी कार्यालय उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
यह भेंट प्रदेश में सामाजिक न्याय, समावेशिता और संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




