महराजगंज के बौलिया राजा में गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बौलिया राजा में तड़के की सुबह लगभग 3:30 बजे के आसपास गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से हिल गए आस पास के लोग। जहां गौ तस्कर के पैर में गोली लगी तो वहीं एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। मुखबिर से सूचना मिली के अनुसार एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी पर कुछ गौ तस्कर जो गोवंश लादे हुए थे फरेंदा से निचलौल होते हुए बिहार जाने की फिराक में था। इसकी सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक रवि राय कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व स्वाट टीम चिउरहां मोड़ पर चेकिंग करने लगी। तभी उद्योग तिराहे के तरफ से एक सफेद पिकअप आता दिखाई दिया पुलिस की टीम ने रोकने का प्रयास किया लेकिन पिकअप वैन नहीं रुका। पिकअप के अंदर कुछ गोवंश भी मौजूद दिखाई दिया। कोतवाली व एसओजी टीम पीछा करते-करते बौलिया राजा गांव निचलौल रोड पर पहुंची तो जान से मारने की नियत से दो तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। इस पर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पिकअप की घेराबंदी करते हुए सिंदुरिया निचलौल रोड पर फायरिंग की गई। पिकअप को छोड़कर गौ तस्कर मेन रोड छोड़कर खेत की तरफ भागने लगे तथा पुलिस टीम पर फायरिंग भी करते रहे। इस घटनाक्रम में एक गौ तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी तथा एक पुलिसकर्मी के दाहिने हाथ में भी गोली लग गई और घायल हो गए। एक अन्य गौ तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया जिसकी जांच की जा रही है। घायल गौ तस्कर व पुलिसकर्मी के इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटनाक्रम स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर अलामुद्दीन उर्फ कलामुद्दीन हनुमानगंज कुशीनगर का रहने वाला है। जिस पर पहले से ही 302 लूट तस्करी समेत नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जब अभियुक्त की तलाशी ली गई तो एक 12 बोर की अवैध तमंचा दो खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व पिकअप गाड़ी बरामद किया गया। घायल पुलिसकर्मी एवं पुलिस की गोली लगने से घायल तस्कर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस प्रकरण में अभियुक्त पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *