*भिटौली थानाध्यक्ष ने सोहरौना तिवारी और पचरुखिया में लगाया चौपाल। लोगों को अपराध मुक्त गांव बनाने तथा यातायात का पढ़ाया पाठ।*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिटौली। गांव को अपराध मुक्त बनाने महिला उत्पीड़न को रोकने एवं साइबर अपराधों और राज्यों से संबंधित मामलों के प्रति सजग रहने के लिए शुक्रवार को भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोहरौना तिवारी और पचरुखिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक। उन्होंने ग्रामीणों को उमेन पावर लाइन नंबर 1090 डायल 112 आदि का बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल के साथ साइबर खतरों की जानकारी भी होना बहुत जरूरी है। अनजान नंबर या एसएमएस और अनजान एप्लीकेशन से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। किसी भी व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस ऐप या अन्य कोई एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें यही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले राजस्व से संबंधित मामले हो या फिर छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाए जिससे कि थाना वह कचहरी जाने से बचा जा सके। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और एक बाईक पर केवल दो सवारी ही चलें। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर निदान भी किया। इस मौके पर उप निरीक्षक राम नवल यादव, विवेकानंद सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पासवान, अखिलेश मणि, अनिल मणि, केशव मद्धेशिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष मणि त्रिपाठी, दुर्गेश्वरी, किशन पासवान, प्रकाश यादव, अवनीश गुप्ता, पप्पू तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *