शरीर को तपा रहा मौसम का बदलाव, अस्पताल में मरीजों की संख्या 500 के पार। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज: मौसम में हुए बदलाव का असर सरकारी अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल में उल्टी, दस्त सहित बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में सुबह से मरीजों की लम्बी कतार लग रही है। रविवार को पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़़ देखने को मिली। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, इसमें 200 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, निमोनिया, दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अचानक तापमान बढ़ने से वातावरण में धूल के कण हवा के साथ तेजी से फैल रहे हैं, इससे सांस के मरीज भी बढ़ने लगे है। प्रत्येक दिन 15 से 20 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।

मौसम के दुष्प्रभाव से ऐसे बचें सांस के मरीज धूम्रपान न करें, कोई कर रहा हो, तो उससे दूर रहें, ठंड से एवं ठंडे पेय लेने से बचें, सांस फूलने लगे ऐसा श्रम न करें।

इन लक्षणों को पहचानें

डॉक्टरों के मुताबिक सांस लेने में परेशानी होना, दम घुटना, सांस लेते समय आवाज होना, सांस फूलना, छाती में कुछ जमा हुआ सा या भरा हुआ सा महसूस होना, बहुत खांसने पर चिकना कफ आना, परिश्रम का काम करते समय सांस फूलना आदि लक्षण दमे के होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *