पुलिस कमिश्नर की पश्चिमी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कानपुर: डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि थाना सचेंडी व सर्विलेंस टीम ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है
जिनके पास से 12 मोबाइल, 2500 रुपए नगद , एक तमंचा 315 बोर, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर हुआ अपाचे, एक छोटा हाथी लोडर जो कि लगभग ₹700000 का है बरामद किया है।
पकड़े गए लुटेरों पर थाना रावतपुर, बिठूर, कल्याणपुर, सचेंडी थाना क्षेत्रों में लगभग 15 से 20 जगहों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इनके चार और लुटेरों के नाम सामने आए हैं जिनके गिरफ्तारी के लिए टीम लगा रखी है।
इन लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए ₹15000 का इनाम भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *