खिचड़ी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चौक/महराजगंज: आज खिचड़ी मेले के पर्व को देखते हुए सुबह से ही नगर पंचायत चौक में सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने जमाया पाव। गोरखनाथ मंदिर परिसर एवं अन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध को लेकर सीओ सूर्यबली मौर्य को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

एसडीएम मोहम्मद जसीम ने कानून व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य को सभी जरूरी इंतजाम करने के दिया निर्देश। क्षेत्र में पांच जगहों पर बनाए गए पार्किंग का भी सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने किया निरीक्षण। चौक थाना प्रभारी श्यामसुंदर तिवारी को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना ना होने पाए अगर किसी प्रकार का कोई भी शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आए हुए किसी भी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना होने पाय। नगर पंचायत के कर्मचारियों को लगाकर हर संभवतः मदद करने का प्रयास करें। बातचीत के दौरान एसडीएम मोहम्मद जसीम ने बताया कि चौक बाजार में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु। उनकी सुविधाओं को देखते हुए क्षेत्र में राजस्वकर्मी, पुलिसकर्मियों, मेडिकल एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों को लगाया गया है जिससे किसी भी श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना होने पाए।

सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी की तैयारी पूरी है। मंदिर में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस टीम की ओर से सिविल ड्रेस में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीओ सूर्यबली मौर्य ने कहा कि श्रद्धालुओं से अपील है कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए गाइड लाइंस का पालन करते हुए मेला में आएं। लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, उसके लिए मेला परिसर में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक है।

थानाप्रभारी चौक श्यामसुंदर तिवारी ने बातचीत के दौरान बताया कि बैरिकेडिंग

मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठेकी चौराहा, जलकल ऑफिस के पास नहर,धर्मपुर रोड, सोनाड़ी रोड पर बैरिकेटिंग की गई है। चौक थाने के स्टाफ के अलावा पुलिस लाइंस से भी कांस्टेबल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक चौक सहित मेला प्रबंधन समिति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *