वरिष्ठ संवाददाता महराजगंज: आज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। जिसमें विभिन्न कालेजों से सैकड़ों की संख्या में आए हुए बच्चों ने महराजगंज नगर तिराहे से लेकर जनपद मुख्यालय तक सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का शपथ भी दिलाया गया। आज सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे से ही स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाने का क्रम शुरू किया। जनपद के बच्चों ने आज इतनी बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचा है। प्रदेश सरकार की योजना इस तरीके की आयोजन शुरू कर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल करने की है और कार्यक्रम कराने का मुख्य उद्देश ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना और हो रही दुर्घटनाओं को रोकना, कम करना मुख्य मकसद है। इसलिए प्रदेश सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिलों में मानव श्रृंखला बनाने के लिए आदेश जारी किया था। जिससे की लाखों-करोड़ों लोगों को एक साथ शपथ दिलाई जा सके और यातायात को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। बातचीत के दौरान एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि इसका आयोजन सभी जनपदों में एक साथ किया जा रहा है और आज सुबह से ही विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चे मानव श्रृंखला बनाने में लगे हुए हैं और वह भी इस प्रक्रिया में शामिल है। एसडीएम सदर ने बताया कि मुख्य चौराहे से मुख्यालय तक मानव श्रृंखला बनाकर महराजगंज जनपद के बच्चों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। वह सभी बच्चों का बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान आरटीओ अधिकारी आरसी भारती, सीओ सदर अजय सिंह चौहान यातायात प्रभारी सुनील दत्त दुबे, यातायात निरीक्षक सहित तमाम पुलिसकर्मी एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
