- कुशीनगर-::
श्री श्री 1008 श्रीराम महायज्ञ का 251 कन्याओं द्वारा सम्पन्न हुआ जल कलश यात्रा।
दिन में और रात में रामलीला तथा दोपहर बाद होगा प्रबचन।
कप्तानगंज,कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सितुहिया गाँव में स्थापित हनुमान मंदिर के प्राँगण में श्री श्री1008 श्री राम महायज्ञ हेतु 251 कुँवारी कन्याओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञाचार्य पवन मिश्रा ने यज्ञमंडप पर यजमानों द्वारा 9 कन्याओं का पैर पखरवाकर मन्त्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना करवाए।
सितुहिया के गाँव दक्षिण तरफ सोमवार को यज्ञमंडप पर निर्धारित समय से हाँथ में कलश लिए 251 कन्याओं के अलावा हजारों महिला पुरूष जुट गए।वहाँ भक्तिमय माहौल बन गया।यज्ञाचार्य प0 पवन मिश्रा 9 कन्याओं का यजमानों से पाँव पखरवाकर विधिवत पूजन कराया और मंत्रोच्चार के बीच कलश उठवा कर यात्रा शुरू कराया।हाथी घोड़ों के अलावा दो पहिया,चार पहिया बाहनों के साथ कलश यात्रा गाँव स्थित देवी देवताओं के स्थान का परिक्रमा कर बेदुपार, लोहझार,खोट्ठा, बरवा,पोखरभिंडा होते हुए बड़ी नहर के पिपरहिया में मंत्रोचार कर कलशों में जल भरवाया गया।ततपश्चात यात्रा यज्ञशाला पहूँचने के बाद यज्ञमण्डप में कलश स्थापित करा दिया गया।सफलता पूर्वक यज्ञ सम्पन्न कराने के लिए प्रधान प्रतिनिधि गौतम सिंह के साथ निखिल सिंह, रामरक्षा सिंह, नर्वदा यादव,रामाश्रय यादव, नरेन्द्र सिंह वीरेंद्र यादव, महेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह,विनय गौंड़, श्रीराम निषाद शैलेश सिंह, रामप्रकाश सिंह आदि उत्साही लोग जीतोड़ कोशिश में लगे हुए हैं।बताते चलें कि सितुहिया गाँव में पहली बार महायज्ञ हो रहा है।यह यज्ञ पिछले साल आयोजित था।परन्तु कोविड19 के नाते निरस्त कर दिया गया था।यज्ञाचार्य पवन मिश्रा के साथ आदित्य तिवारी,विपुल तिवारी सूरजचौबे,दिवाकर पाठक सहायक आचार्य लोगों का सहयोग रहेगा।मुख्य यजमान समशेर सिंह उर्फ मदन सिंह के अलावा अच्छे लाल सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, राम आशीष यादव, श्रीपत गुप्ता,श्रवण गोंड़ अन्य यजमानों द्वारा नियमित पूजन अर्चन किया जाएगा।
