राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह इस साल 29 अगस्त को नहीं होगा, ये है वजह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार इस तारीख को इसका आयोजन नहीं होगा। देश में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह इस साल देर से कराया जाएगा क्योंकि सरकार चाहती है कि चयन पैनल टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी इनमें शामिल करे। पैरालंपिक खेलों का आयोजन टोक्यो में 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार-खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार-हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती भी है।

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की लगाई क्लास, कहा- अपना टैलेंट मत बर्बाद करो और विराट कोहली से कुछ सीखो

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं को चुनने के लिए चयन पैनल गठित कर लिया गया है, लेकिन चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले वे कुछ और समय इंतजार करना चाहेंगे। ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार समारोह के दौरान कहा, ‘ इस साल के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति गठित कर दी गई है, लेकिन पैरालंपिक का आयोजन किया जाना है इसलिए हम पैरालंपिक के विजेताओं को भी इसमें शामिल करना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

चेन्नई में शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने MS Dhoni से की मुलाकात, फैन्स बोले- इसे कहते हैं ‘पिक ऑफ द डे’

मंत्रालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘ पिछली बार की तरह इस साल भी पुरस्कार समारोह वर्चुअल कराए जा सकते हैं।’ राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया दो बार बढ़ाए जाने के बाद पांच जुलाई को समाप्त हुई थी। महामारी को देखते हुए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को ऑनलाइन खुद ही नामांकित करने की अनुमति थी, लेकिन राष्ट्रीय महासंघों ने भी अपने चुने हुए खिलाड़ी भेजे। भारतीय दल ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया जिसमें देश के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित कुल सात पदक जीते। भारत टोक्यो में 54 पैरा एथलीटों का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। पिछले पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित चार मेडल लेकर लौटे थे। 

टोक्यो ओलंपिक में डंका बजाने के बाद गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो की ताजा रैंकिंग में भी लगाई लंबी छलांग

देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न को हाल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया जो पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। पिछले वर्ष खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि में काफी वृद्धि की गई थी। खेल रत्न में अब 25 लाख रूपये का पुरस्कार मिलता है जो पहले के साढ़े सात लाख से काफी ज्यादा है। अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि पांच लाख से बढ़ाकर 15 लाख रूपये कर दी गई। पहले द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार हासिल करने वालों को पांच लाख रूपये दिए जाते थे जिन्हें बढ़ाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया। द्रोणाचार्य (नियमित) पुरस्कार हासिल करने वाले प्रत्येक कोच को पांच लाख के बजाय 10 लाख रूपए मिलते हैं।

Source link