Search
Close this search box.

रंगोली की रंगों से झलका नारी शक्ति की असीमित क्षमताएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रंगोली की रंगों से झलका नारी शक्ति की असीमित क्षमताएं

भानुप्रतापपुर/ शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के सभी क्लासो के छत्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रंगोली के माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता को दर्शाया। इसका अवलोकन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार दर्रो, डॉ. नसीम अहमद मंसूरी, नंदनी कश्यप, सुषमा चालकी, स्नेहा रितेश नाग, मुकेश डहरवाल, श्रीदाम ढाली, जीवन साहू, टुपेश कोसमा ने किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं से बने 10 ग्रुपो ने भाग लिया। इसमें कक्षा बीए(पत्रकारिता) की सीमा दर्रो एंड ग्रुप ने प्रथम, कक्षा बीएससी फाइनल के छात्रा विमला शर्मा ने द्वितीय और बी कॉम द्वितीय वर्ष के कृति बोथरा एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि नारी समाज का अभिन्न अंग है नारी के बिना शक्तिशाली व योग्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है।नारियो ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। नारी को शिक्षित कर शसक्त बनाये। डॉ. सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओ को पुरस्कृत किया जाएगा।