Search
Close this search box.

भारतीय नौकायन टीम ओलंपिक के लिए टोक्यो पहुंची, शेयर की तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय नौकायन टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिए मंगलवार को टोक्यो पहुंचने वाली देश की पहली टीम बनी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने यहां के हनेडा हवाई अड्डे पर वरुण ठक्कर, गणपति चेंगप्पा, विष्णु सरवनन, नेथरा कुमानन और उनके कोचों के साथ भारतीय नौकायन दल की तस्वीरें साझा की। नेथरा कुमानन लेजर रेडियल स्पर्धा, विष्णु सरवनन लेजर स्टैंडर्ड क्लास और वरुण ठक्कर एवं गणपति चेंगप्पा की जोड़ी 49ईआर क्लास में चुनौती पेश करेंगे। ओलंपिक में नौकायन प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होगी। यह पहली बार है जब चार नौकायन खिलाड़ी तीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज

सोमवार को टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले, ये खिलाड़ी यूरोप के विभिन्न देशों में ट्रेनिंग ले रहे थे। जिसे सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) द्वारा वित्त पोषित किया गया था। नेथरा स्पेन में अभ्यास कर रही थी तो वही ठक्कर एवं गणपति की जोड़ी पुर्तगाल में खेलों की तैयारी कर रही थी। सरवनन ओलंपिक की तैयारी के लिए माल्टा में थे। ये खिलाड़ी यूरोप से यहां पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें कोविड-19 को लेकर भारत से आने वाले अन्य एथलीटों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Tokyo Olympics 2021: दीपक काबरा ओलंपिक में पहले भारतीय जिम्नास्टिक जज बने

भारत ने ओलंपिक के पिछले आयोजनों में केवल एक स्पर्धा में भाग लिया था जबकि दो नौकायन खिलाड़ियों ने चार मौकों पर देश का प्रतिनिधित्व किया था। नेथरा लेजर रेडियल क्लास में क्वालीफाई कर इन खेलों का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला नौकायन खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुस्सानाह ओपन चैंपियनशिप के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। सरवनन और गणपति एवं ठक्कर की जोड़ी ने ओमान में एशियाई क्वालीफायर के दौरान ओलंपिक टिकट हासिल किए।

संबंधित खबरें

Source link