Search
Close this search box.

बिहार भाजपा में बदलाव की बयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

पटना:अरसे से यह कयास लगाया जा रहा था कि बिहार भाजपा में बदलाव की ओर शीर्ष केन्द्रीय नेतृत्व का ध्यान है। किसी सशक्त और प्रधानमंत्री के विश्वसनीय व्यक्ति की तलाश चल रही है। इसका आभास केन्द्रीय मंत्री और पीएम के विश्वसनीय आर.के.सिंह के बिहार आशीर्वाद यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य मंत्री से हाल ही में कैबिनेट मंत्री में पदोन्नत किये गये आर.के.सिंह बिहार के 6 जिलों में आशीर्वाद जन यात्रा पर निकलेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक उनकी यह यात्रा यूपी से सटे बिहार के 6 जिलों को कवर करेगी। इस यात्रा में वे 20 विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे। उनकी यह यात्रा 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। उनके इस यात्रा का ऐलान बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की है। गया, भभूआ, औरंगाबाद,बक्सर,आरा, और सासाराम जिले के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 52 कार्यक्रमों में आर.के.सिंह सिरकत करेंगे। उनकी यह यात्रा कुल 380 किलोमीटर की होगी।
वैसे भाजपा का आशीर्वाद जन यात्रा पूरे देश के लिए है। इस यात्रा में मोदी कैबिनेट के कुल 39 मंत्री 22 राज्यों के कुल 212 लोकसभा क्षेत्रों में जायेंगे। इस दौरान यह यात्रा 265 जिलों को कवर करेगी। बिहार से केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल चार सांसदों में से केवल आर.के.सिंह को ही आशीर्वाद जन यात्रा का हिस्सा बनाया गया है। पूर्व नौकरशाह आर.के.सिंह प्रधानमंत्री के सबसे भरोसेमंद बन चुके हैं।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह अपनी काबिलियत के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के समय बहुत से दिग्गज मंत्रियों का मंत्रिमंडल से पत्ता साफ हो रहा था उस समय आर.के.सिंह को उनकी काबिलियत और प्रधानमंत्री के विश्वस्त होने का इनाम मिला। उन्हें राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में पदोन्नत किया गया।
बिहार में आशीर्वाद जन यात्रा में जिन जिलों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है वे सभी यूपी से सटे जिला हैं। मकसद साफ है आगामी यूपी विधानसभा सभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वैसे एक बात देखनेवाली है कि बिहार का बक्सर जिला जहां इस आशीर्वाद जन यात्रा के क्रम में आर.के.सिंह जायेंगे वहां के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को इस यात्रा में शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री नित्यानंद राय भी इस आशीर्वाद जन यात्रा का हिस्सा नहीं होंगे। केवल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ही उनके साथ होंगे।

जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।