महराजगंज (धनेवा धनेई) 1_ ब्लॉक स्तरीय निपुण भारत प्रशिक्षण की स्थिति।
2_ निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की स्थिति।
3_ ब्लॉक के विद्यालयों को बनाने की कार्य योजना।
4_ डीएलएड प्रशिक्षु के आंतरिक मूल्यांकन पत्र प्राप्त करने की स्थिति।
5_ जनपद को निपुण जनपद बनाने के लिए निपुण लक्ष्य को कैसे प्राप्त करना है उसके लिए सभी ब्लाक के कार्ययोजना बनाने की स्थिति पर चर्चा की गई। यह तय किया गया की जनपद के 50 विद्यालयों को सर्वप्रथम निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु चिन्हित किया जाए। साथ ही सभी एस. आर. जी. व समस्त ए.आर. पी. अपने कार्यरत विद्यालय को सर्व प्रथम निपुण बनाने हेतु आवश्यक प्रयास करें ताकि उनके अपने विद्यालय पहले निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
रामजी सर द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन एप्प के नये अपडेट के द्वारा हुये परिवर्तन के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया व आने वाली नई चुनैतियो से निपटने के लिए समाधान भी प्रस्तुत किया गया।
एस. आर. जी. बंधुओं द्वारा प्रेरणा लक्ष्य एप्प के माध्यम से सुपरविजन के दौरान बच्चों के आकलन पर प्रकाश डाला गया,जिससे बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर को समझा जा सके।
